फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव: 12 राज्यों के शिल्पी बिखेरेंगे माटी की खुशबू

Sat, 04 Jan 2020 08:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव को लेकर ऑडिशन देतीं प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले सात दिवसीय शिल्प मेला के अंतर्गत 12 राज्यों के शिल्पी अपने- अपने क्षेत्र के मशहूर उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। इसके लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय के खेल क्रीड़ांगन में 100 स्टॉल आरक्षित किया गया है। इसमें सहारनपुर के फर्नीचर, भदोही की कालीन, कश्मीर की पश्मीना शाल, बनारसी साड़िया, आगरा, मथुरा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, यूपी और स्थानीय शिल्पियों में टेराकोटा के स्टॉल होंगे। 11-17 जनवरी तक मेला का आयोजन होगा।
विज्ञापन


वहीं 25 स्टॉल सरस मेला के होंगे। जिसमें विकास भवन, स्थानीय उद्यमियों और वनटांगियों के स्टॉल होंगे। 35 स्टॉल पुस्तक मेला के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें गीता प्रेस समेत कई नामचीन प्रकाशक शामिल होंगे। वहीं 20 स्टॉल कृषि और उद्यान के होंगे। इसके साथ ही साथ शिल्प मेला के अंतर्गत 15-17 जनवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र मिश्रा ने बताया कि पंडाल लगाने का काम शुरू हो गया है। तीन प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। पंडाल में एक साथ दस हजार लोग महोत्सव का लुत्फ उठा सकेंगे। व्यवस्था की जा रही है।

 
विज्ञापन

ऑडिशन में दिखाई मेधा

गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले इंटर स्कूल ग्रुप डांस प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन शुरू हो गया है। शनिवार को स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज में आयोजित ऑडिशन में जिले के कई विद्यालयों ने हिस्सा लिया।

12 जनवरी को होगी राज्य स्तरीय हॉफ मैराथन
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत के 12 जनवरी को राज्य स्तरीय पुरुष/ महिला हॉफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह नौ बजे से किया जाएगा। दोनों ही वर्गों के विजेताओं को 25-25 हजार रुपया, दूसरा स्थान हासिल करने वाले को 12500-12500 और तीसरा स्थान हासिल करने वाले को 10-10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही सांत्वना पुरस्कार हासिल करने वाले को पांच हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव एनडी सिंह सोलंकी ने बताया कि तैयारियाें को लेकर एक बैठक रविवार को रीजनल स्टेडियम में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें