फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दूरदर्शन का नया शो जिंदगी अनफिल्टर्ड शनिवार से होगा प्रसारित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दूरदर्शन गोरखपुर केंद्र की ओर से नया कार्यक्रम जिंदगी अनफिल्टर्ड शनिवार से शुरू किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार और रविवार पूर्वाह्न 11 बजे दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर प्रसारित होगा। दूरदर्शन अधिकारियों के अनुसार यह शो वास्तविक जीवन की घटनाओं, संघर्षों और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित है।
विज्ञापन

इसमें ऐसे लोगों की प्रेरणादायक कहानियां दिखाई जाएंगी जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए समाज के सामने मिसाल पेश की है। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं बल्कि दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए सकारात्मक संदेश देना भी है। इसके माध्यम से जीवन के उन पहलुओं को सामने लाने का प्रयास किया गया है जो सामान्यतः पर्दे से दूर रह जाते हैं।
कार्यक्रम के निर्माता मोहम्मद अली अंसारी हैं। इसका निर्देशन नेहा गिरि ने किया है, जबकि संकल्पना एवं अभिकल्पना अमीन अंसारी की है। दूरदर्शन के कार्यक्रम अधिकारी मोहन यादव ने बताया कि जिंदगी अनफिल्टर्ड को आम लोगों की भावनाओं और अनुभवों से जोड़कर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और प्रेरणा का संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें