फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोवंश को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल

Fri, 03 Jul 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहजनवां। कानपुर से सामान लेकर असम जा रहा एक ट्रक गीडा क्षेत्र में गोवंशीय पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर फोरलेन किनारे पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि खलासी को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद चालक इलाज के लिए घर चला गया और दूसरे ट्रक से सामान गंतव्य के लिए रवाना कराया गया।
विज्ञापन

कानपुर जिले के पनकी गंगागंज निवासी राम नारायण श्रीवास्तव अपने भतीजे एवं खलासी गुल्ली श्रीवास्तव के साथ ट्रक से सामान लेकर असम जा रहे थे। बृहस्पतिवार भोर में उनका ट्रक गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर-22 ट्रांसपोर्टनगर के पास पहुंचा था। इसी दौरान अचानक एक गोवंशीय पशु सड़क पर आ गया, उसे बचाने के लिए चालक ने ट्रक को सड़क के किनारे मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर फोरलेन किनारे पलट गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें