उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौरी चौरा इलाके के भोपा बाजार चौराहे के पास ट्रक चालक को असलहा सटाकर बदमाश डेढ़ लाख की कीमत का तेल लूटकर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, महाराजगंज निवासी बबलू यादव ट्रक लेकर सहजनवां गया था और फिर वहां से माल लेकर चौरी चौरा गया था। मंगलवार की भोर में करीब 4 बजे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।