फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दस दिन से था मोबाइल बंद, बेटे को खोजते माता-पिता पहुंच गए स्पा सेंटर, संचालिका से हुई हाथापाई

Sun, 15 Mar 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

रितेश की गतिविधियां संदिग्ध होने लगीं क्योंकि वह नशा करने लगा था। साथ ही पिछले 10 दिनों से उसका मोबाइल बंद था, जिससे माता-पिता परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। किसी से जानकारी पर शनिवार को माता-पिता फातिमा बाईपास स्थित स्पा सेंटर पहुंचे जहां संचालिका ने बताया कि उनका बेटा शादी कर चुका है और वह अब यहां से नहीं जाएगा।
विज्ञापन
जांच करने मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के शाहपुर इलाके के फातिमा बाईपास स्थित एक स्पा सेंटर में शनिवार शाम को देवरिया से अपने बेटे को खोजते हुए बुजुर्ग माता-पिता पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने स्पा सेंटर में अपने बेटे के बारे में पूछा तो संचालिका ने उनसे हाथापाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही संचालिका स्पा सेंटर का शटर गिराकर भाग गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, देवरिया जनपद के रुद्रपुर निवासी राजेश चौबे दिल्ली में ऑटो पार्ट्स का व्यवसाय करते हैं।

उन्होंने बताया कि एक साल पहले उनके छोटे बेटे रितेश को दिल्ली में एलएलबी की पढ़ाई कराई जा रही थी लेकिन उसने पढ़ाई छोड़कर गोरखपुर आकर एक होटल में मैनेजर की नौकरी शुरू कर दी। वह खुद को होटल मैनेजर और होटल मैनेजमेंट का छात्र बताता था।

रितेश की गतिविधियां संदिग्ध होने लगीं क्योंकि वह नशा करने लगा था। साथ ही पिछले 10 दिनों से उसका मोबाइल बंद था, जिससे माता-पिता परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। किसी से जानकारी पर शनिवार को माता-पिता फातिमा बाईपास स्थित स्पा सेंटर पहुंचे जहां संचालिका ने बताया कि उनका बेटा शादी कर चुका है और वह अब यहां से नहीं जाएगा।
विज्ञापन

इसी बीच रितेश अपने माता-पिता को देखकर भाग गया। माता-पिता ने संचालिका से निवेदन किया कि वह उनके बेटे से मिलवाए ताकि वे उसे नशा मुक्ति केंद्र ले जा सकें। इस पर संचालिका ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी और उन्हें बाहर निकाल दिया।

माता-पिता शाहपुर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और एक लखनऊ नंबर की लग्जरी गाड़ी के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें