फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कल होगी नगर निगम सदन की 19वीं बैठक

Thu, 02 Jul 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अनुमति से नगर आयुक्त अजय जैन ने नगर निगम सदन की 19वीं बैठक तीन जुलाई (शुक्रवार) को आहूत की है। बैठक पूर्वाह्न 11 बजे नगर निगम के नवनिर्मित सदन हाल में आयोजित होगी। बैठक की सूचना महापौर, पदेन सदस्यों, पार्षदों तथा नामित पार्षदों को भेज दी गई है।
विज्ञापन


जारी पत्र के अनुसार इस बैठक का एकमात्र एजेंडा नगर निगम की पूर्व पार्षद दिवंगत पुष्पा देवी के 19 जून को हुए आकस्मिक निधन पर शोक प्रस्ताव प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना है। शोक प्रस्ताव 29 जून को राप्तीनगर वार्ड की पार्षद पूनम सिंह की ओर से अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार को सौंपा गया था, जिसके आधार पर विशेष बैठक बुलाई गई है।
नगर आयुक्त अजय जैन ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रभारी अधिकारी (मुख्यालय) एवं कार्यालय अधीक्षक को सदन की बैठक से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें