फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मानसून की दस्तक के साथ नगर निगम अलर्ट, 15 नालों का जलस्तर 80 प्रतिशत के पार

Thu, 02 Jul 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मानसून की दस्तक के साथ अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेंटर ने दो जुलाई को 25 से 30 मिमी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए महानगर में जलभराव को लेकर अलर्ट जारी किया है। एडवांस्ड वाटर लेवल रिकॉर्डर (एडब्ल्यूएलआर) से प्राप्त रियल टाइम रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को 15 स्थानों पर नालों का जलस्तर 80 प्रतिशत से अधिक रहा, जबकि चार स्थानों पर नाले ओवरफ्लो मिले।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही नगर निगम के सफाई एवं अभियंत्रण विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जल निकासी सुचारु कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। रिपोर्ट के अनुसार प्रोफेसर कॉलोनी बशारतपुर पश्चिम, बुद्ध विहार पार्ट-ए, तारामंडल क्षेत्र और दिग्विजयनगर बशारतपुर के हॉटस्पॉट नाला सेंसर पर ओवरफ्लो की स्थिति दर्ज की गई। वहीं पटेल चौक, खोखर टोला, बशारतपुर हॉटस्पॉट, पंचवटी अपार्टमेंट दाउदपुर, राजीव रोड आवास विकास कॉलोनी, रामजानकी नगर, गंगा टोला, चौधरी गली काजीपुर खुर्द व मंडी रोड महुईसूघरपुर समेत अन्य स्थानों पर नालों का जलस्तर 80 से 93 प्रतिशत के बीच रिकॉर्ड किया गया।
नगर आयुक्त अजय जैन के निर्देश पर सभी जोन और वार्डों में नालों की सफाई तेज कर दी गई है। जल प्रवाह में बाधा बनने वाले अवरोधों को हटाने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति को तत्काल नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि बारिश शुरू होते ही राहत एवं जल निकासी कार्य तत्काल प्रारंभ किए जाएं। संभावित बाढ़ और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जाए और एडब्ल्यूएलआर सेंसर से मिलने वाले रियल टाइम आंकड़ों के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें