फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महराजगंज रोड पर कल होगा डबल डेकर इलेक्ट्रिक एसी बस का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। यात्रियों को डबल डेकर इलेक्ट्रिक एसी बस की सुविधा देने की तैयारी तेज हो गई है। बुधवार को महाराजगंज रोड पर इस बस का ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल के दौरान बस की गति और यात्रियों की संख्या को देखा जाएगा। सफल ट्रायल के बाद महाराजगंज रूट पर भी डबल डेकर बस का नियमित संचालन शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में इस समय दो डबल डेकर इलेक्ट्रिक एसी बसें पहुंच चुकी हैं। इनमें एक बस पहले से गोरखपुर से कसया रूट पर संचालित हो रही है। दूसरी बस का रूट अभी निर्धारित नहीं हुआ है।
महाराजगंज रूट पर ट्रायल के बाद इसके संचालन को लेकर निर्णय लिया जाएगा। डबल डेकर बस में एक बार में 65 यात्री सफर कर सकते हैं। यह पूरी तरह वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बस है। अन्य बसों की तुलना में इसमें सफर करने के लिए यात्रियों को करीब पांच प्रतिशत अधिक किराया देना होगा। बस में यात्रियों को एसी सुविधा के साथ दो मंजिल पर बैठने की व्यवस्था मिलेगी। रोडवेज की ओर से फिलहाल तीन डबल डेकर इलेक्ट्रिक एसी बसों का संचालन किए जाने की तैयारी है। महाराजगंज रूट पर ट्रायल सफल रहने के बाद इस रूट पर नियमित बस सेवा शुरू की जा सकती है। यात्रियों की संख्या और रूट की मांग के आधार पर डबल डेकर बसों का संचालन अन्य मार्गों पर भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें