फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दिवाली-छठ पर यात्रियों की राह होगी आसान, कल से चलेंगी 300 अतिरिक्त बसें; लोकल रूटों पर 400 फेरे बढ़ें

Thu, 05 Nov 2026 07:44 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

ऑनलाइन टिकट बुकिंग को लेकर परिवहन निगम ने व्यवस्था सुचारु होने का दावा किया है। क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि नेटवर्क की वजह से सर्वर की गति थोड़ी धीमी हो सकती है लेकिन ऑनलाइन बुकिंग लगातार हो रही है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली और छठ पर घर लौटने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है। ट्रेनों से गोरखपुर पहुंचने वाले यात्रियों को रेलवे बस स्टेशन से आसपास के क्षेत्रों में जाने के लिए बसों के इंतजार में परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने शुक्रवार से 300 अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की है। इसके अलावा लोकल रूटों पर संचालित 680 बसों के 400 फेरे बढ़ाए जाएंगे।

गोरखपुर क्षेत्र के आठ डिपो गोरखपुर, राप्तीनगर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, सोनौली और पडरौना से अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। इन बसों को दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत प्रमुख रूटों पर लगाया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए चालक और परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। त्योहार के दौरान कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुचारु होने का परिवहन निगम का दावा

विज्ञापन

ऑनलाइन टिकट बुकिंग को लेकर परिवहन निगम ने व्यवस्था सुचारु होने का दावा किया है। क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि नेटवर्क की वजह से सर्वर की गति थोड़ी धीमी हो सकती है लेकिन ऑनलाइन बुकिंग लगातार हो रही है। यात्री टिकट बुक कर यात्रा भी कर रहे हैं और उन्हें सुविधा मिल रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें