फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से बिहार जाने वाले यात्रियों का सफर हुआ आसान, रोडवेज बस शुरू

Sun, 06 Dec 2020 11:27 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लंबे समय से बंद पड़ी यूपी-बिहार बस सेवा को परिवहन निगम ने फिर से शुरू कर दिया है। गोरखपुर से पटना, मोतिहारी और रक्सौल के बीच रोजाना बसें चलाई जाएंगी। बसों का किराया और समय सारिणी निर्धारित कर दी गई है।

विज्ञापन


रेलवे बस डिपो परिसर गोरखपुर से मोतिहारी के लिए सुबह सात बजे बस रवाना होगी। गोरखपुर से पटना के लिए सुबह आठ बजे तथा रक्सौल के लिए सुबह 9.30 बजे बस चलाई जाएगी। यही बसें गंतव्य पर पहुंचकर फिर से गोरखपुर के लिए वापस आएंगी।

दरअसल, यूपी के गोरखपुर और बिहार के पटना, सिवान, छपरा, मोतिहारी, रक्सौल, गोपालगंज से प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। गर्मी की छुट्टी और त्योहारों में तो आवाजाही और भी बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर में ही बिहार के हजारों लोग परिवार के साथ रहते हैं। यूपी और बिहार के बीच रोडवेज की बसों का संचालन नहीं होने से प्राइवेट (डग्गामार) बसों की चांदी रहती है। प्राइवेट बसों में यात्रियों को एक तो किराया अधिक देना पड़ता है, ऊपर से हर पल असुरक्षा की आशंका बनी रहती है।

गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी ने बताया कि यूपी-बिहार बस सेवा शुरू कर दी गई है। यात्री इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। बसों का किराया भी सिस्टम में लोड कर दिया गया है। लोगों की सुविधा के लिए नए साल में गोरखपुर से बिहार के अन्य शहरों के लिए भी बसें चलाई जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें