चौरीचौरा खंड में मनमर्जी से ट्रांसफार्मर लगाए गए। खंड के रिकार्ड के मुताबिक, कुल 33 ट्रांसफार्मरों में 20 की सूचना अवर अभियंताओं ने भेज दी। लेकिन, 13 अब भी लापता हैं। मोहद्दीपुर ग्रामीण प्रथम खंड में भी बिना पैकेज के बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर लगवाए गए हैं।
ट्रांसफार्मरों को ऐसे भी किया गायब
सूत्रों ने बताया कि ट्रांसफार्मरों को गायब करने का खेल सबसे अधिक ग्रामीण क्षेत्र में हुआ है। किसी क्षेत्र में एक बराबर क्षमता के ट्रांसफार्मर लगे थे। जैसे, 63 केवीए का दो ट्रांसफार्मर लगा था। इसमें एक की क्षमता वृद्धि कर दूसरे ट्रांसफार्मर को गायब कर दिया गया। चूंकि, पैकेज से इस काम को किया नहीं गया तो गायब ट्रांसफार्मर का रिकार्ड भी नहीं मिला। ऐसे ही कुछ दिन पहले सहजनवां में एक ट्रांसफार्मर खेत की आड़ में छिपाकर रखा हुआ मिला था।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर से वाराणसी जाना होगा आसान,भटनी-पिवकोल लाइन पर 100 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेगी ट्रेनें
ट्रांसफार्मरों की कीमत( विभागीय)
- 10 केवीए - 38,106 हजार रुपये
- 25 केवीए- 74,198 हजार रुपये
- 63 केवीए- 1,40,801 लाख रुपये
- 100 केवीए- 1,84,241 लाख रुपये