गोरखपुर। बेहियाहाता क्षेत्र में शनिवार को ट्रांसफार्मर का केबल जलने से दो हजार उपभोक्ताओं को एक घंटे से अधिक समय तक बिजली कटौती का दर्द झेलना पड़ा। एक निजी हॉस्पिटल में शाम 4:45 ट्रांसफार्मर का केबल जल गया, उसके बाद बिजली कटौती करके फॉल्ट ढूंढा गया।
जगरन्नाथपुर फीडर की बिजली बंद होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी झेली पड़ी। शाम को 4:45 बजे बिजली कटी और 6.20 बजे बहाल हुई। एसडीओ गाजी खान ने बताया कि फॉल्ट ढूंढने से समय लगा, उसके बाद उसकी मरम्मत कराई गई। गर्मी के कारण फॉल्ट की समस्याएं आ रही है।