फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी रेल लाइन: गोरखपुर कैंट से कुसम्ही तक सितंबर से दौड़ेंगी ट्रेनें, तेजी से चल रहा काम

Tue, 22 Aug 2023 11:29 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

पूर्वोत्तर रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि डोमिनगढ़ से कुसम्ही तक तीसरी रेलवे लाइन बनाने का काम चल रहा है। पहले चरण में कुसम्ही से कैंट स्टेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
डोमिनगढ़ से कुसम्ही जंगल तक तीसरी रेलवे लाइन का चल रहा काम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर कैंट और कुसम्ही रेलवे स्टेशन के बीच तीसरी लाइन पर ट्रेनों का संचालन सितंबर माह में शुरू हो जाएगा। तीसरी लाइन से संबंधित नान इंटरलाकिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। रेलवे की ओर से 30 अगस्त तक काम पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया था। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण में कैंट से लेकर कुसम्ही रेलवे स्टेशन तक संचालन शुरू होगा।

विज्ञापन


गोरखपुर जंक्शन पर पहुंचने वाली ट्रेनों में होने वाली देरी को रोकने के लिए डोमिनगढ़ से कुसम्ही रेलवे स्टेशन तक तीसरी रेलवे लाइन बन रही है। इसमें कैंट और कुसम्ही रेलवे स्टेशन के 10 किमी ट्रैक का काम लगभग पूरा हो गया है। डोमिनगढ़ से गोरखपुर और कैंट तक दूसरे और तीसरे चरण में कार्य पूरा किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: CM योगी ने सुनी फरियाद, बोले- जरूरतमंदों तक पहुंचाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

विज्ञापन

दिसंबर 2024 तक परियोजना पूरा करने का लक्ष्य

गोरखपुर जंक्शन पर प्लेटफार्म खाली नहीं होने की वजह से अक्सर ट्रेनों को कैंट रेलवे स्टेशन और डोमिनगढ़ में रोकना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए डोमिनगढ़ से कुसम्ही तक करीब 25 किमी रेल लाइन की योजना बनी थी। इसे तीन चरणों में कराने के लिए वर्ष 2024 के दिसंबर माह का समय तय किया गया है।

इसे भी पढ़ें: लाइट मेट्रो का इंतजार, दायरा भी बढ़े तो हो सबका उद्धार
विज्ञापन

सैटेलाइट स्टेशन बन जाएगा कैंट

तीसरी रेलवे लाइन का नान इंटरलॉकिंग का काम पूरा होते ही कैंट स्टेशन नए भवन में संचालित होने लगेगा। इसके बाद कैंट स्टेशन सैटेलाइट स्टेशन के रूप में काम करने लगेगा। इस रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनाने सहित अन्य काम चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, देर रात से हो रही बारिश

पूर्वोत्तर रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि डोमिनगढ़ से कुसम्ही तक तीसरी रेलवे लाइन बनाने का काम चल रहा है। पहले चरण में कुसम्ही से कैंट स्टेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है। सितंबर माह के प्रारंभ में तीसरी लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें