फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: पूर्वोत्तर रेलवे के 15 नए रेलखंडों पर भी अधिकतम गति से दौड़ने लगीं ट्रेनें, कम समय में होगा सफर

Mon, 23 Jan 2023 10:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पूर्वोत्तर रेलवे के 15 नए रेलखंडों पर ट्रेनें अधिकतम गति से दौड़ने लगीं हैं। बीते वर्ष 1030 किमी लंबाई में पटरियों की क्षमता बढ़ा दी गई है। 80-90 की जगह 110 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रेनें चलाई जाएंगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे में गोरखपुर-कैंट-वाल्मिकीनगर सहित 15 नए रेलखंडों पर अब ट्रेनें अधिकतम गति से दौड़ने लगी हैं। इन रेलखंडों पर ट्रेनों की गति को बढ़ाकर 80 से 90 किमी प्रति घंटे की जगह 110 किमी प्रति घंटे कर दिया गया है। इससे सफर में कम समय लगेगा। नई समय सारिणी में ट्रेनों का भी समय बदल जाएगा।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे में बीते वर्ष अप्रैल से दिसंबर तक 1030 किमी लंबाई में पटरियों की क्षमता बढ़ाई गई। इसके लिए भारी वजन की पटरियां और स्लीपर बिछाई गई। इन रेलखंडों पर स्पीड ट्रायल करके ट्रेनों को अब अधिकतम गति से चलाया जा रहा है।

लूप लाइनों पर भी दोगुनी हो गई गति
पूर्वोत्तर रेलवे के नौ रेलखंडों में लूप लाइनों पर भी गति को 15 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 30 किमी प्रति घंटे कर दिया गया है। वर्ष 2022-23 में कुल 617 किमी रेलपथ पर गति बढ़ाई गई है। वाराणसी-प्रयागराज, छपरा कचहरी-थावे, मऊ-शाहगंज, औड़िहार-गाजीपुर सिटी, छपरा-औड़िहार, लखनऊ-मल्हौर, रामनाथपुर मुफ्तीगंज ओवरब्रिज और गोंडा-बहराइच रेलखंड पर लूप लाइन पर ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


इन रेलखंडों पर बढ़ी ट्रेनों की गति
पीलीभीत-मझोला पकड़िया
भोजीपुरा-पीलीभीत
मझौला पकडियां-टनकपुर
फेफना-इंदारा
बरेली सिटी-लालकुआं
बरेली सिटी-कासगंज
पीलीभीत-शाहजहांपुर
डालीगंज-मैलानी
भटनी-इंदारा
गोंडा-बहराइच
माधोसिंह, हड़िया खास
गोरखपुर-कैंट-वाल्मिकी नगर
मनकापुर-अयोध्या
कासगंज-मथुरा
सिवान-थावे
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के 65 स्टेशनों पर अब डिजिटल क्लॉक की सुविधा

पूर्वोत्तर रेलवे के 65 स्टेशनों पर अब सामान रखने के लिए व्यवस्था की गई है। इन स्टेशनों पर डिजिटल क्लॉक खोले गए हैं। बैग रखने के लिए प्रति 24 घंटे 15 रुपये और लॉकर लेने के लिए 20 रुपये शुल्क देने होंगे।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए दिसंबर, 2022 में गोरखपुर जं. पर 03, डोमिनगढ़, मोतीगंज, झिलाही, नेपालगंज रोड, इटियाथोक, पचपेड़वा, गंजहवां, गोंडा, मनकापुर, नानपारा, शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, कादीपुर और रजवाड़ी स्टेशनों पर एक-एक डिजिटल क्लॉक लगाए गए हैं। इसी प्रकार जनवरी में 15 स्टेशनों, मार्च में चार, अप्रैल में 18, मई में पांच, अक्तूबर में छह तथा नवंबर में 10 डिजिटल क्लॉक खोले गए हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें