जांच के लिए सीएचसी पहुंचे एसडीएम (न्यायिक) ने आसपास रहने वाले श्याम और अंकित कुमार से जानकारी ली। दोनों ने एसडीएम को बताया कि कुत्ते शव को नहर की तरफ से सीएचसी में लेकर गए थे। इसके बाद जांचधिकारी ने प्रसव रजिस्टर की छानबीन की। इस दौरान रात में दो प्रसव होने की जानकारी मिली। एसडीएम ने संबंधित लोगों से बात करके पुष्टि की। इसके बाद उन्होंने सीएचसी में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलब की।
पहले भी सामने आ चुका है मामला
पांच नवंबर को भी इस तरह का प्रकरण सामने आया था। प्रसव कक्ष से मांस का टुकड़ा लेकर एक कुत्ता भाग गया था। अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद सीएमओ ने सीएचसी के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें कुत्ता मांस का टुकड़ा लेकर भागते दिखाई दिया था।
इस मामले में जिन स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई हुई। वह दोनों अपने प्रभाव से सीएचसी में तैनात हैं। इसके पूर्व आठ जनवरी को लेनदेन की ऑडियो वायरल हुआ। ऑडियो वायरल होने के मामले में जिसका ट्रांसफार्मर कर दिया गया। वह भी सीएचसी पर तैनात है।
शुक्रवार की रात से शनिवार की सुबह तक दो प्रसव हुए थे। दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। कुछ लोगों ने बाहर से बच्चे का शव लेकर आते देखा था। सीएचसी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। शव कहां से आया है? इसकी छानबीन की जा रही है। डॉ. अरविंद कुमार, सीएचसी