फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चिकित्सा शोध को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए डॉक्टरों को प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के मल्टीडिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (एमआरयू) और इंस्टीट्यूशनल ह्यूमन एथिक्स कमेटी (आईएचईसी) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को 500 बेड बाल रोग संस्थान के सेमिनार हॉल में गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस (जीसीपी) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, चिकित्सा शिक्षक, नर्सिंग व फार्मेसी कॉलेज के शिक्षक और एम्स गोरखपुर व गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षकों समेत 42 चिकित्सकों ने प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने रिसर्च इकोसिस्टम पर व्याख्यान दिया। उन्होंने अधिक से अधिक गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य और रिसर्च पेपर प्रकाशित करने के साथ शोध संबंधी जानकारी समय से यूपीआईएमआरएएस पर अपलोड करने पर जोर दिया। आईएचईसी के सदस्य सचिव और मास्टर ट्रेनर डॉ. अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि यूपीआईएमआरएएस एक्सीलेंस लीडरबोर्ड में बीआरडी मेडिकल कॉलेज की नैतिकता समिति को शीर्ष स्थान मिला है। संस्थान में 16 शोध अध्ययन चल रहे हैं जिनमें 12 अकादमिक अध्ययन और चार क्लीनिकल ट्रायल शामिल हैं। प्रशिक्षण में एथिक्स कमेटी की जिम्मेदारियों, जीसीपी के मूल सिद्धांतों और शोध में प्रतिभागियों के हितों की सुरक्षा पर चर्चा हुई। प्रो. अलका सक्सेना ने सीरियस एडवर्स इवेंट पर जानकारी दी जबकि प्रो. नीरज कुमार बंसल ने भी विशेषज्ञ जानकारी साझा की। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डॉ. राम कुमार, एसआईसी डॉ. अशोक यादव समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें