फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चामिंडा वास और वसीम जाफर से प्रशिक्षण के लिए 12 मार्च को होगा ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के युवा क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोचों से प्रशिक्षण लेने का अवसर मिलने जा रहा है। इसके लिए मुंबई क्रिकेट क्लब (एमसीसी) और ज्वाला स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट कैंप के लिए बृहस्पतिवार को चयन ट्रायल होगा।
विज्ञापन


आयोजक ज्वाला सिंह और डॉ. विनय सक्सेना ने बताया कि ट्रायल मेडिकल रोड स्थित प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड पर दोपहर दो बजे से होगा। इसमें 12 वर्ष या उससे अधिक आयु के खिलाड़ी (महिला व पुरुष) हिस्सा ले सकते हैं। चयनित खिलाड़ियों को हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट कैंप में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि कुछ उत्कृष्ट खिलाड़ियों को कैंप में फ्री एंट्री भी दी जाएगी।
19 से 26 मार्च के बीच आयोजित होने वाले कैंप में खिलाड़ियों को दिग्गज कोचों से प्रशिक्षण लेने का अवसर मिलेगा। इनमें श्रीलंका के तेज गेंदबाज चामिंडा वास, भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज वसीम जाफर, मुंबई क्रिकेट क्लब के संचालक ज्वाला सिंह और मुंबई के पूर्व रणजी खिलाड़ी विनायक सामंत शामिल हैं। कैंप के दौरान खिलाड़ियों को आधुनिक क्रिकेट तकनीक, मैच रणनीति और गेम अवेयरनेस, मानसिक मजबूती, फिटनेस और फिजिकल कंडीशनिंग के साथ ही कॅरिअर गाइडेंस भी दिया जाएगा। पंजीकरण के लिए www.mcccricket.com पर ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें