फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू और आल इंडिया आईटीएफ ताइक्वांडो एसोसिएशन के बीच एमओयू

Sat, 04 Jul 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
डीडीयू और एआई आईटीएफ एसोसिएशन के बीच एमओयू के दाैरान कुलपति प्रो. पूनम टंडन व अन्य।
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और ऑल इंडिया आईटीएफ ताइक्वांडो एसोसिएशन के बीच शुक्रवार को समझौता हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं के शारीरिक प्रशिक्षण, खेल कौशल और ताइक्वांडो को बढ़ावा देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कुलपति कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. पूनम टंडन और एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. विजय चहल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। अब विश्वविद्यालय और एसोसिएशन संयुक्त रूप से ताइक्वांडो प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं, सेमिनारों, कार्यशालाओं तथा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ खेल कौशल को भी नई दिशा देना है।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन के अध्यक्ष ग्रैंड मास्टर पॉल वीलर (जर्मनी), मलेशियन ताइक्वांडो फेडरेशन के अध्यक्ष ग्रैंड मास्टर नाजमी बिन (मलयेशिया), विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. विमलेश मिश्र, सचिव डॉ. राजवीर सिंह तथा ऑल इंडिया आईटीएफ ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव डॉ. संतोष कुमार यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें