बस्ती। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं विकास कार्यों की प्रमाणिक जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना विभाग के आधिकारिक यू ट्यूब चैनल सूचना प्रवाह का शुभारंभ निदेशक सूचना द्वारा किया गया है। यह जानकारी अपर निदेशक सूचना ने दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए सभी जनपदों में विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए सूचना प्रवाह यू ट्यूब चैनल का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन https://www.youtube.com/suchnapravah पर उपलब्ध सूचना प्रवाह यू ट्यूब चैनल के माध्यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं, नीतियों एवं विकास कार्यों की प्रमाणिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संवाद