फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: कोरोना से लड़ाई को तैयार होगी प्रशिक्षित युवाओं की फौज, तीन महीने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

Sun, 30 May 2021 11:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी से लड़ाई के लिए मेडिकल कॉलेज, सीएचसी और पीएचसी में प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ तैनात किए जाएंगे। इसके लिए कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं को तीन महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, फ्लेबोटोमिस्ट और मेडिकल इक्विपमेंट टेक्नोलॉजी असिस्टेंट के 240 पदों के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये जानकारी व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने शनिवार को आईटीआई के  नोडल प्रधानाचार्यों और ज्वाइंट डायरेक्टर के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग में दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल सीएमओ होंगे। इसके अंतर्गत दो महीने का प्रशिक्षण स्वास्थ्य विभाग और एक महीने का प्रशिक्षण आईटीआई के निजी प्रशिक्षण प्रदाता की तरफ से दिया जाएगा। 

इसके साथ ही कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार दिलाने की दिशा में प्रयास करने को निर्देशित किया। मंत्री ने कहा कि कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर आईटीआई चलो अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत जिले के इंटर और हाईस्कूल विद्यालयों के साथ-साथ ब्लॉक और तहसील में जाकर बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

20 मई से शुरू हुई ऑनलाइन पढ़ाई

समीक्षा बैठक के दौरान ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन की रिपोर्ट मंत्री ने तलब की। जिसमें विभागीय अधिकारियों ने 20 मई से ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन की जानकारी दी।

ये होगी न्यूनतम अर्हता
इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन - 12वीं
जनरल ड्यूटी असिस्टेंट - 10वीं
फ्लेबोटोमिस्ट - 12वीं
मेडिकल इक्विपमेंट टेक्नोलॉजी असिस्टेंट- आईटीआई+ 10 वीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें