फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: नेपाल बॉर्डर तक इलेक्ट्रिक इंजन की मदद से दौड़ी ट्रेन, रवाना हुई पहली छपरा-नौतनवा इंटरसिटी

Thu, 30 Sep 2021 08:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों के चलने से गोरखपुर से नौतनवां के बीच कहीं भी इंजन बदलने की जरूरत नहीं होगी। इससे एक तरफ जहां समय की बचत होगी, वहीं रेलवे को आर्थिक फायदा भी होगा।
विज्ञापन
भारतीय रेल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंदनगर-नौतनवां रूट पर विद्युतीकरण कार्य को मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की हरी झंडी मिलने के बाद गोरखपुर से नेपाल सीमा (नौतनवां) तक इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। इस रूट पर सबसे पहले छपरा-नौतनवां इंटरसिटी को सुबह 9:30 बजे इलेक्ट्रिक इंजन लगाकर रवाना किया गया। इसके बाद नौतनवां-दुर्ग स्पेशल इलेक्ट्रिक इंजन के साथ नेपाल सीमा तक गई।

विज्ञापन


इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों के चलने से गोरखपुर से नौतनवां के बीच कहीं भी इंजन बदलने की जरूरत नहीं होगी। इससे एक तरफ जहां समय की बचत होगी, वहीं रेलवे को आर्थिक फायदा भी होगा। इसके अलावा नेपाल को निर्यात किए जाने वाले आटो मोबाइल्स व अन्य सामानों की ढुलाई भी आसान हो जाएगी।

नौतनवां बन रहा है आटो मोबाइल टर्मिनल
नौतनवां तक इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन का संचालन कई मायने में अहम है। ट्रेन के लिए समय बचेगा तो वहीं ऑटो मोबाइल की ढुलाई में यह महत्वपूर्ण है। नेपाल से सटा नौतनवां स्टेशन भले ही छोटा है, लेकिन अब पूर्वांचल का सबसे बड़ा आटो मोबाइल टर्मिनल का रूप ले रहा है।
विज्ञापन


मालगाड़ी के 10 रेक से यहां अब तक एक हजार से ज्यादा चार पहिया वाहन (कार, पिकअप, आटो) उतारे जा चुके हैं। आटो मोबाइल के ट्रांसपोर्टेशन से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें