यातायात जागरूकता रेली को झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम और एसपी-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को यातायात माह का शुभारंभ किया। इस दौरान यातायात रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही लोगों को जागरूक किया गया।
दोनों अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर यात्रा को सुखद बनाया जा सकता है। सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के रोकथाम करने, लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करने, दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नंबर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के साथ लोगों से अपील किया।
सीओ यातायात अभयनाथ मिश्र ने बताया कि पूरे माह जनजागरूकता कार्यक्रम चलेंगे। इसके तहत मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मियों द्वारा जागरूकता संदेश दिए जाएंगे। नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति प्रेरित करने के लिए जनसहभागिता कार्यक्रम भी होंगे।
इस अवसर पर प्रभारी यातायात परमहंस, पीआरओ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।