प्रयागराज द्वारा रविवार को आयोजित स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 (पुरुष/ महिला) की परीक्षा 43 केंद्रों पर होगी। सुबह 11 बजे से 1 बजे तक होने वाली परीक्षा में 20155 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इसके मद्देनजर यातायात का डायवर्जन किया गया है। एसपी ट्रैफिक आरएस गौतम ने बताया कि सुबह आठ बजे से रुट डायवर्जन प्रभावी हो गया है।
यह है व्यवस्था
- फरेंदा से आने वाले भारी वाहन जंगल कौड़िया से फोरलेन होकर भेजे जा रहे हैं।
- वाराणसी से आने वाले भारी वाहन बाघागाड़ा से फोरलेन होते हुए जा रही हैं।
- लखनऊ से आने वाले भारी वाहन कालेसर थाना गीडा के पास सुबह आठ बजे से रोक दिए गए।
- कप्तानगंज से आने वाले भारी वाहन थाना पिपराइच के पास सुबह आठ बजे से रोक दिए गए।
- देवरिया से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन फोरलेन से जा रहे हैं।
- रेलवे रोडवेज बस स्टैंड से देवरिया जाने वाली बसें विवि चौराहा-मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट होकर जा रही हैं।
- देवरिया से आने वाली बसें खोराबार-तारामंडल-बाइपास रोड-यूनिवर्सिटी चौराहा होकर के जा रही हैं।
- कुशीनगर से आने वाले समस्त भारी वाहन कोनी तिराहा से रामनगर करजहां जा रहे हैं।
- रेलवे बस स्टैंड से फरेंदा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर जाने वाली बसें मोहद्दीपुर, खजांची चौराहे से जा रही हैं।
- महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, फरेंदा से आने वाली बसें पादरी बाजार-कौवाबाग से मोहदीपुर होकर आ रही हैं।
इन रास्तों पर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित
- अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर की ओर
- गोलघर चौराहा से विजय चौराहा
- सुमेर सागर से विजय चौराहा
- शास्त्री चौराहा से घोष कंपनी
- आंबेडकर चौराहा से तमकुही की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों को आंबेडकर चौराहा से ही छात्रसंघ भवन की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।