भारतभारी। नगर पंचायत क्षेत्र के रीवा से करौता को जाने वाला मार्ग जर्जर हो चुका है। सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। बीच बीच में गड्ढे हो गए है। सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है, राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
रीवा से करौता की दूरी लगभग दो किलोमीटर की है। जो पूरी तरह बदहाल है, बारिश हो जाने से गड्ढों में पानी भर गया है। इस सड़क पर पैदल व दोपहिया वाहनों का चलना भी मुश्किल हो रहा है। आए दिन दो पहिया वाहन वाले गड्ढे में गिर कर चोटिल हो जाते है। ये सड़क रीवा से करौता,कुसम्ही, जमौतिया होते हुए बांसी रोड पर निकलती है।
इस मार्ग से एक दर्जन से ज्यादा गांव के लोगों का आवागमन होता है। इस मार्ग से गिट्टियां गायब हो गई है। सड़क अपना अस्तित्व छोड़ चुका है। क्षेत्र के अब्दुल कलाम, अब्दुल मन्नान, मोहम्मद इलियास, प्रमोद कुमार, संजय यादव, राकेश शर्मा ने सड़क की मरम्मत के लिए मांग की है। संवाद