फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चौराहों और सड़कों पर तेज अनाउंसमेंट से व्यापारी परेशान

Thu, 26 Feb 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोलघर और मोहद्दीपुर के व्यापारियों ने जताई आपत्ति, नगर आयुक्त को लिखा पत्र
विज्ञापन




गोरखपुर। गोलघर और मोहद्दीपुर क्षेत्र में सड़कों और चौराहों पर तेज आवाज में हो रही लगातार उद्घोषणाओं से व्यापारी परेशान हैं। गोलघर स्थित निजी रेस्टोरेंट के निकट सड़क पर कट के दोनों छोर पर लगे दो स्पीकर से सुबह से रात तक बिना रुके रिकॉर्डेड अनाउंसमेंट किए जाने से दुकानदारों और स्थानीय निवासियों में रोष है। व्यापारियों का कहना है कि दोनों स्पीकर लगभग 50 फीट की दूरी पर लगे हैं, जिससे ध्वनि प्रदूषण भी अधिक बढ़ रहा है।

व्यापारियों ने इस संबंध में नगर आयुक्त को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है। व्यापारी गौरीशंकर सरावगी ने बताया कि तेज ध्वनि के कारण न केवल ग्राहकों से बातचीत में दिक्कत हो रही है बल्कि स्वास्थ्य और श्रवण क्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मोहद्दीपुर के व्यापारी महेश अग्रवाल ने बताया कि स्पीकर हटाए जाय या ध्वनि की तीव्रता कम की जाए। उद्घोषणा निर्धारित अंतराल पर सीमित समय के लिए ही की जाए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने प्रशासन से शासन की ओर से तय मानकों के अनुरूप ध्वनि स्तर सुनिश्चित करने और जनहित में शीघ्र समाधान करने की अपील की है ताकि बाजार क्षेत्र में सामान्य वातावरण बहाल हो सके।
विज्ञापन

व्यापारी सड़क पर न खड़ा करवाएं वाहन

गोलघर व अन्य जगहों पर बीते दिनों नगर निगम व पुलिस की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसके बाद चौराहों से अनाउंसमेंट कराया जा रहा है कि होली को लेकर दुकानों में आने वाले ग्राहकाें के वाहनों को सड़क पर न खड़ा करने दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें