फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: होली पर बाजार में रौनक...1100 करोड़ के व्यापार का अनुमान

Thu, 26 Feb 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कपड़ा, किराना, ड्राई फ्रूट्स, रंग-गुलाल व पिचकारी के साथ अन्य सामग्रियों की खरीदारी तेज
विज्ञापन


- होली के साथ रमजान को लेकर भी हो रही खरीदारी, व्यापारियों ने कहा- ज्यादा हो रही बिक्री

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। होली और रमजान एक साथ पड़ने से शहर के बाजार में इस बार जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। कपड़ा, किराना, ड्राई फ्रूट्स, रंग-गुलाल व पिचकारी के साथ अन्य सामग्रियों की खरीदारी तेज हो गई है। व्यापारियों को अनुमान है कि इस सीजन में रमजान भी होने से कुल कारोबार 1100 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

शहर के बेतियाहाता, दाउदपुर, राप्तीनगर और रेती समेत प्रमुख बाजारों में दुकानों पर रंग-बिरंगी पिचकारियां, गुलाल, मुखौटे और होली से जुड़ी सामग्री सज चुकी है। खास बात यह है कि रंग और पिचकारी के दाम पिछले साल जैसे ही हैं, जिससे ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। पिचकारी के व्यापारी ऋषभ ने बताया कि इस बार भी नई तरह की पिचकारी आई है, जो 100 रुपये के आसपास बिक रही है। रंग, गुलाल व पिचकारी का लगभग 200 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। होली पर सबसे अधिक मांग रेडीमेड कपड़ों की है। महिलाओं में सूती और फैंसी साड़ियों के साथ डिजाइनर लहंगों की मांग बढ़ी है, वहीं युवाओं में वर्क वाली शेरवानी पसंद की जा रही है। कपड़ा कारोबारियों के अनुसार, इस बार लगभग 600 करोड़ रुपये के व्यापार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

किराना बाजार में भी रौनक है। रमजान के चलते खजूर, छुहाड़ा, काजू, किशमिश, अखरोट, तेल और घी की मांग बढ़ गई है। साहबगंज मंडी से प्रतिदिन करीब 50 से ज्यादा गाड़ियों में माल शहर और आसपास के जिलों के साथ नेपाल व बिहार तक भेजा जा रहा है। किराना कारोबार 300 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
रंग, गुलाल और पिचकारी का बाजार भी तेज है। व्यापारियों के अनुसार पिचकारी में 90 करोड़ और रंग-गुलाल में करीब 110 करोड़ रुपये का व्यापार हो सकता है। थोक बाजार में मांग बढ़ने से कुछ सामान की कमी भी देखी जा रही है।


दो बड़े त्योहार साथ होने से खरीदारी में डेढ़ गुना वृद्धि की उम्मीद है, जिससे बाजार में उत्साह का माहौल है। कपड़े की खरीदारी ज्यादा हो रही है। 600 करोड़ के कपड़े बिक सकते हैं।
विज्ञापन

- राजेश नेभानी, अध्यक्ष, चेंबर ऑफ टेक्सटाइल सोसाइटी



किराने के आइटम की बिक्री होली व रमजान को लेकर काफी तेज है। किराने का कारोबार होली तक लगभग 300 करोड़ के साथ होली पर विभिन्न मदों में लगभग 1100 करोड़ का व्यापार हो सकता है।
- गोपाल जायसवाल, अध्यक्ष, गोरखपुर किराना कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें