फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सोमवार को शहर में 17 स्थानों पर व्यापारी करेंगे तिरंगा यात्रा का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। हर घर अभियान के तहत सोमवार को नगर निगम से निकलकर रेलवे स्टेशन स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति तक जाने वाली तिरंगा यात्रा का 17 स्थानों पर व्यापारी स्वागत करेंगे। यात्रा में शामिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर शनिवार को भाजपा महानगर कमेटी की बैठक बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारा गौरव और स्वाभिमान है। यह यात्रा देशभक्ति की भावना को और प्रबल करेगी। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ें। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता व संचालन उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने किया।
इस दौरान मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, संचालन अभियान संयोजक शशिकांत सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, युधिष्ठिर सिंह, इन्द्र मणि उपाध्याय, ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ नवीन पांडेय बच्चा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें