फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भारत की जीत पर आर्य नगर में व्यापारियों ने मनाया जश्न

Sun, 04 Oct 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारत की इस जीत पर आर्य नगर व्यापार मंडल में व्यापारियों ने जश्न मनाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी एकत्र हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान आतिशबाजी कर भारत के समर्थन में नारे लगाए गए। अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने कहा कि भारतीय टीम की लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि गौरव की बात है। पाकिस्तान के खिलाफ जीत ने खुशी को और बढ़ा दिया। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की पारियों ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

जश्न के दौरान आर्य नगर बाजार में उत्साह का माहौल रहा। इस मौके पर कवलजीत सिंह, सूर्यप्रकाश शर्मा, अनुपम गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, मुकेश सराफ, अभिषेक गुप्ता, मिंटू अग्रवाल, रोसन सिंह, गौरव कुशवाहा, दीपक गुप्ता, अंकित चौरसिया, राकेश और बिटू जायसवाल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें