फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कार्रवाई से डरे व्यापारी...खुद हटाने लगे दुकानों के टिनशेड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मंडी में अतिक्रमण के खिलाफ मंडी परिषद की कार्रवाई का असर दिखने लगा है। सोमवार को टीम की ओर से चलाए गए अभियान के बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानों के आगे बढ़ाए गए 15 फीट टिनशेड खुद हटाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

मंडी परिषद की ओर से व्यापारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था। कार्रवाई के डर से व्यापारी अब स्वयं अतिक्रमण हटाने में जुट गए हैं।
मंडी परिषद की टीम ने सोमवार को मंडी परिसर में अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया था। इस दौरान दुकानों के आगे बढ़ाए गए टिनशेड को हटाने के निर्देश दिए गए।
साथ ही व्यापारियों को चेतावनी दी गई कि तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाया तो विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
मंडी सचिव डाॅ दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। निर्धारित समय में टिनशेड और अन्य अवैध निर्माण नहीं हटाए गए तो संबंधित व्यापारियों के खिलाफ जुर्माने के साथ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें