फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुकान से मोबाइल चुराकर भागे शातिर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Wed, 20 May 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कौड़ीराम। बांसगांव थानाक्षेत्र में सब्जी मंडी के सामने सुजीत गली स्थित सांवरिया श्रृंगार पैलेस में सोमवार देर शाम ग्राहक बनकर पहुंचे तीन लोगों ने काउंटर से मोबाइल फोन पार कर दिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

दुकान मालिक राहुल गुप्ता के मुताबिक, एक पुरुष और दो महिलाएं दुकान पर पहुंचे और सामान देखने के बहाने उनको बातचीत में उलझा लिया। इसी दौरान काउंटर पर रखा मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। कुछ देर बाद मोबाइल गायब होने पर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपियों की हरकत साफ दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने कौड़ीराम पुलिस को तहरीर दी।
आरोप है कि पुलिस ने चोरी का प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय गुमशुदगी दर्ज कराने की सलाह दी। इससे व्यापारियों में नाराजगी फैल गई और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। व्यापारियों का कहना है कि जब पूरी घटना सीसीटीवी में स्पष्ट रूप से दर्ज है, तो फिर मामले को गंभीरता से लेने के बजाय टालमटोल क्यों की जा रही है? उन्होंने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में चौकी प्रभारी कौड़ीराम इंद्रसेन सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें