फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुकान के सामने खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली चोरी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सरस्वतीपुरम कॉलोनी में दुकान के सामने खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली बृहस्पतिवार तड़के चोरी हो गई। छानबीन में जुटी शाहपुर पुलिस ने खजनी के भगवानपुर निवासी नारायन को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से ट्रैक्टर-ट्राली बरामद कर ली। दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सरस्वतीपुरम कॉलोनी में रहने वाले आशीष अस्थाना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भोर में उनकी दुकान के सामने खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली चोरी हो गई। दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में यह वारदात कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने छानबीन की और आरोपी नारायन की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ और जांच में पता चला कि आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है। शाहपुर थानेदार चंद्रभान सिंह ने बताया कि नारायन के खिलाफ गोरखपुर और बस्ती के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास व धोखाधड़ी सहित कुल 16 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें