गोरखपुर। वरिष्ठ रंगकर्मी रीना जायसवाल को वर्ष 2025 का ''वंश बहादुर मल्ल'' गोरखपुर मंडल का ''कलाश्री सम्मान'' 22 फरवरी को दिया जाएगा। लखनऊ, हजरतगंज स्थित निराला सभागार में आयोजित समारोह में पुरस्कार दिया जाएगा। यह सम्मान बीएमएन सेवा संस्थान की ओर से रंगमंच के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।
रीना जायसवाल के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए पूर्व में भारत सरकार ,संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र ( सीसीआरटी) की ओर से सीनियर फेलोशिप के लिए चयनित किया गया था। रीना जायसवाल रंगमंच के क्षेत्र में 36 वर्षों से निरंतर कार्य करते हुए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। वर्ष 1989 में डाॅ. गिरीश रस्तोगी के निर्देशन में ''ध्रुवस्वामिनी'' नाटक से अभिनय की शुरुआत की।