फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: गोरखपुर जिले में कुल 40.97 प्रतिशत हुई वोटिंग, दो फीसदी नीचे खिसका आंकड़ा

Sat, 06 May 2023 01:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

 पिछले निकाय चुनाव यानी 2017 से तुलना करें तो निगम के मतदान प्रतिशत में करीब एक फीसदी की कमी दर्ज की गई है। पिछले चुनाव में नगर निगम में 35.4 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन
गोरखपुर में निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिला प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को घोषित मतदान प्रतिशत में बदलाव हो गया है। देर रात पीठासीन अधिकारी की डायरी जमा होने के बाद शुक्रवार की सुबह मतदान का वास्तविक आंकड़ा सामने आया। इसके मुताबिक जिले का कुल वोटिंग प्रतिशत 42.55 से करीब डेढ़ फीसदी घटकर 40.97 पहुंच गया, तो नगर निगम का मतदान प्रतिशत 36.74 की जगह 34.61 फीसदी हो गया है।

विज्ञापन


यानी निगम का मतदान प्रतिशत दो फीसदी से अधिक कम हो गया है। पिछले निकाय चुनाव यानी 2017 से तुलना करें तो निगम के मतदान प्रतिशत में करीब एक फीसदी की कमी दर्ज की गई है। पिछले चुनाव में नगर निगम में 35.4 फीसदी मतदान हुआ था। इसी तरह नगर पंचायतों का वास्तविक वोटिंग प्रतिशत अब 62.5 से घटकर 61.93 फीसदी हो गया है।

इसे भी पढ़ें: 2024 पर अल्पसंख्यकों की नजर, अबकी सबसे सलामत अपना घर
विज्ञापन


दरअसल, मतदान वाले दिन सेक्टर मजिस्ट्रेट की मदद से निर्वाचन कंट्रोल रूम मतदान प्रतिशत तैयार कर निर्वाचन आयोग को भेजता है। यह आंकड़ा लगभग होता है। वास्तविक आंकड़ा पोलिंग पार्टियों के लौटने के बाद पता चलता है, जब पीठासानी अधिकारी अपनी डायरी जमा करता है। इस डायरी में ही संबंधित बूथ पर कितने वोटर थे, कितनों ने मतदान किया। इसमें कितने पुरुष थे और कितनी महिलाएं, इसकी वास्तविक जानकारी दर्ज होती है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है।
 

नगर निगम और नगर पंचायत में हुए मतदान

नगर निकाय मतदाता संख्या पड़े मत मतदान प्रतिशत
नगर निगम 1048654  362894  34.61
सहजनवां 34699 22412  64.59
बांसगांव 17017 10473 61.54
मुंडेरा बाजार 26823 17536 65.38
पीपीगंज 45006 29173 64.82
पिपराइच 32251 20587 63.83
गोला बाजार 42583 24436 57.38
बड़हलगंज 35943 18814 52.34
उनवल 19830 11734  59.17
चौमुखा 20233 13876 68.58
उरुवां बाजार 22492 13554 60.26
घघसरा बाजार 21635 14647 67.70
कुल 1367166 560136 40.97



 
विज्ञापन

नगर निगम में अब तक मतदान की स्थिति-

वर्ष  प्रतिशत    पड़े वोट
1995 39  191248
2000 40 238250
2006 43 273233
2012 33 272777
2017 35.4 306351
2023 34.61 362894  

पिछले तीन चुनावों में नगर पंचायतों में मतदान की स्थिति (प्रतिशत में)
वर्ष गोला पिपराइच पीपीगंज मुंडेरा बाजार बांसगांव बड़हलगंज सहजनवां उनवल
2006 74 68.47 65  61 60 62 65          ---
2012 68 68.47 70 66 58 56 63.5 ---
2017 67.5 69.5 73.33 73.73 60.63 59 70 60









 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें