फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रात एक सीध में होंगे सूर्य, पृथ्वी और मंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
आज की रात एक सीध में होंगे सूर्य, पृथ्वी और मंगल
विज्ञापन

गोरखपुर। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास होगा। इस दिन सूर्य, पृथ्वी और मंगल एक सीध में होंगे। विज्ञान की भाषा में इसे मंगल ग्रह की समक्षता कहते हैं। दोबारा यह खगोलीय घटना आठ दिसंबर, 2022 को देखी जा सकेगी। 13 अक्तूबर की रात मंगल ग्रह सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा बड़ा व चमकदार नजर आएगा। आप इसे आसानी से देख सकेंगे।
वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के खगोलविद् अमर पाल सिंह ने बताया कि समक्षता की स्थिति के दौरान पृथ्वी, सूर्य और मंगल के बीचों-बीच होगी। उस दिन मंगल ग्रह सूर्यास्त के ठीक बाद पूर्व में उदय होगा। चूंकि, मंगल अभी भी पृथ्वी के काफी निकट है इसलिए इसकी चमक विशेष रूप से बढ़ी हुई है। इन दिनों मंगल सूर्यास्त के कुछ समय बाद उगता है और वास्तव में बेहद चमकीला नजर आता है। इसका रंग लालिमा लिए हुए है और इसका वर्तमान मैग्नीट्यूड 2.7 है। इसका अर्थ यह है कि इस समय यह आकाश में बृहस्पति से भी थोड़ा अधिक चमकीला हो गया है। इन दिनों आकाश में आप मंगल ग्रह के अलावा शनि और बृहस्पति ग्रह को भी आसानी से चमकते हुए देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह अक्तूबर को धरती के पास से गुजरा मंगल
खगोलविद ने बताया कि छह अक्तूबर को पृथ्वी मंगल के काफी निकट से होकर अपने पथ में आगे बढ़ गई। इन दोनों के बीच की निकटतम दूरी तब 6.207 करोड़ किमी रह गई थी। इतनी कम दूरी से पृथ्वी का इस तरह से गुजरना अगले 15 साल में नहीं होगा। इससे पहले 27 अगस्त वर्ष 2003 को मंगल ग्रह पिछले 60 हजार वर्षों में पृथ्वी के सबसे निकटतम होकर गुजरा था। उस दिन मंगल की पृथ्वी से दूरी थी 5.576 करोड़ किमी रह गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें