फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: हनुमान प्रसाद पोद्दार की जयंती कल, शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sat, 02 Oct 2021 01:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

विशिष्ट अतिथि के रूप में कथावाचक अच्युतालाल भट्ट, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक सुभाष, भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के निदेशक डॉ. ओम उपाध्याय, गोरखपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी व ललित कला व संगीत विभाग की प्रो. ऊषा सिंह होंगी।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के हनुमान प्रसाद पोद्दार (भाईजी) की 129वीं जयंती रविवार को गीता वाटिका में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर दोपहर बाद तीन बजे से आयोजित श्रद्धार्चन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कथावाचक अच्युतालाल भट्ट, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक सुभाष, भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के निदेशक डॉ. ओम उपाध्याय, गोरखपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी व ललित कला व संगीत विभाग की प्रो. ऊषा सिंह होंगी।
विज्ञापन


यह जानकारी गीता वाटिका के रसेंदु फोगला ने दी। उन्होंने बताया कि श्रद्धार्चन के अलावा अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। शुरुआत सुबह नौ बजे से भाईजी के पावन कक्ष में बधाई के पदों के गायन से होगी। दोपहर 12:30 बजे गिरिराज पूजन, भोग अर्पण तथा सायं छह बजे भाईजी की समाधि की पूजा व दीपोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन होगा।

श्रीकृष्ण की शरण में जाने से होगा उद्धार
भगवान श्रीकृष्ण की शरण में जाने से उद्धार होगा। स्वयं भगवान ने कहा कि सभी धर्मों को छोड़कर मेरी शरण में आ जाओ। जिसने उनकी शरणागति प्राप्त कर ली उसके मोक्ष का मार्ग प्रशस्त हो गया। उसका लोक और परलोक दोनों सुधर जाता है। यह बातें वृंदावन से आए कथावाचक अच्युतालाल भट्ट ने कहीं। वह गीता वाटिका में भाईजी हनुमान प्रसाद पोद्दार की जयंती पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों की व्याख्या कर रहे थे। शुक्रवार को व्यास पीठ से उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के नामकरण व उनके द्वारा शकटासुर के वध की कथा पर प्रकाश डाला। कहा कि भगवान की शरण में चले जाने से अनेक प्रकार की आसुरी शक्तियां भी जीवन के मार्ग में बाधा नहीं बन सकती। श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का श्रवण करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। जीवन में भक्ति उत्पन्न होती है।
विज्ञापन


सीएम कल करेंगे पीएनजी सब स्टेशन का लोकार्पण, तैयारी तेज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को खानिमपुर स्थित टोरेंट कंपनी के पीएनजी सब स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। इसे लेकर तैयारी तेज हो गई है। शुक्रवार को डीएम विजय किरन आनंद एवं एसडीएम सहजनवां सुरेश कुमार राय ने कई अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें