फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टोल प्लाजा पर 10 लाख जुर्माने के बाद कर्मचारियों को पढ़ाया ''नैतिकता का पाठ''

Tue, 17 Mar 2026 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक। - फोटो : samvad
विज्ञापन
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। जंगल कौड़िया टोल प्लाजा पर अनियमितताओं के चलते एनएचएआई ने 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने के बाद अब टोल कर्मचारियों को नैतिकता और व्यवहार सुधार का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। सोमवार को एनएचएआई की टीम कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने टोल प्लाजा पहुंची और विस्तृत पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्र में टीम लीडर अश्वनी चतुर्वेदी, प्रशिक्षक प्रियंका चतुर्वेदी और प्रिया उपाध्याय ने कर्मचारियों को बताया कि उन्हें हर यात्री के साथ उत्तम हाव-भाव रखना चाहिए और सभी से विनम्रता पूर्वक बातचीत करनी चाहिए। यदि कोई वाहन चालक उलझता है या विवाद करता है, तो भी नमस्कार कर स्वागत करना और समस्या को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाना अनिवार्य है। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) की भी जानकारी दी गई, ताकि आपात स्थिति में वे यात्रियों की मदद कर सकें।
अधिकारियों ने कहा कि यह प्रशिक्षण यात्रियों के प्रति बेहतर सेवा और टोल प्लाजा संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। बताया गया है कि टोल प्लाजा पर फास्टैग और टोल संग्रह में कई अनियमितताओं के कारण एनएचएआई ने यह सख्त कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने बताया कि टोल प्लाजा पर अन्य विधिक कार्रवाई की संभावना भी बनी हुई है और जांच-पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक।- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें