फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना: जिले में मिला एक कोरोना संक्रमित, 50 मरीज सक्रिय

Tue, 16 Feb 2021 10:09 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : राजन राय
विज्ञापन
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घटते जा रहे हैं। सोमवार को एक मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमित व्यक्ति गोरखनाथ इलाके का रहने वाला है।
विज्ञापन


रविवार को चार संक्रमित मिले थे। वे कैंट क्षेत्र के निवासी हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या अब 21447 हो गई है। 363 की मौत हो चुकी है। 21034 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 50 सक्रिय मरीज हैं।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा है कि कोरोना के बचाव के उपायों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यही हमें कोरोना से बचाएंगे और उसे खत्म करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगाया गया कोरोना टीका

वहीं गोरखपुर जिले में सोमवार को कोरोना टीकाकरण के प्रथम चरण में बचे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए टीका लगा। 54 बूथों पर 4861 कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य था, लेकिन 1879 लोगों ने ही टीका लगवाया। इनमें 989 पुरुष और 890 महिलाएं शामिल थीं। इस तरह लक्ष्य से महज 38.7 फीसदी को ही वैक्सीन की डोज दी जा सकी।  

यह चरण वैसे तो स्वास्थ्य कर्मियों के लिए था, लेकिन पिछले दिवसों पर टीका नहीं लगवा पाए फ्रंटलाइन वर्कर भी कुछ बूथों पर पहुंच गए। इनमें पुलिस कर्मियों की संख्या ज्यादा थी। इस कारण अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति संभाल ली।

ज्यादातर ऐसे लोग पहुंचे थे, जिनके पास न तो कोई मैसेज गया था न ही उनका नाम सूची में था। इसलिए भीड़ तो उमड़ी, लेकिन टीकाकरण का प्रतिशत कम हो गया। सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. एसी श्रीवास्तव, जिला महिला अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. माला कुमारी सिन्हा व बीआरडी मेडिकल कालेज में प्राचार्य डा. गणेश कुमार ने बूथों का निरीक्षण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें