फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में 54 बूथों पर 1879 लोगों ने लगवाया कोविड टीका, स्वास्थ्य कर्मियों के लिए लगा था मापअप राउंड

Mon, 15 Feb 2021 09:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के प्रथम चरण में टीकाकरण से बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सोमवार को मापअप राउंड आयोजित किया गया। 54 बूथों पर 4861 कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन 1879 लोगों ने ही टीका लगावाया। इनमें 989 पुरुष व 890 महिलाएं थीं। लक्ष्य के मात्र 38.7 फीसद को ही वैक्सीन की पहली डोज दी जा सकी।

विज्ञापन


मापअप राउंड स्वास्थ्य कर्मियों के लिए था लेकिन पिछले टीकाकरण दिवसों पर टीका नहीं लगवा पाए फ्रंटलाइन वर्कर भी कुछ बूथों पर पहुंच गए। इनमें पुलिस कर्मियों की संख्या ज्यादा दिखी। जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति संभाल ली।

ज्यादातर ऐसे लोग पहुंचे थे जिनके पास न तो कोई मैसेज गया था और न ही उनका सूची में नाम था। इसलिए भीड़ तो उमड़ी लेकिन टीकाकरण फीसदी कम हो गया। जिला अस्पताल में सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय, जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. एसी श्रीवास्तव, जिला महिला अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. माला कुमारी सिन्हा व बीआरडी मेडिकल कालेज में प्राचार्य डा. गणेश कुमार ने बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने सावधानी बरतने का वैक्सीनेटर को निर्देश दिया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

आयुर्वेद के कर्मचारियों को नहीं लगा टीका

जिला महिला अस्पताल के बूथ पर पहुंचे आयुर्वेद विभाग के कर्मचारियों को टीका नहीं लगाया गया। इन कर्मियों के पास कोई मैसेज नहीं गया था। सूची में भी उनका नाम नहीं था। ऐसे में उन्हें टीका नहीं लगाया जा सका। इनमें विजय प्रकाश वर्मा, ज्ञान सागर पांडेय, हरिवंश पांडेय, शिववीर पांडेय, नागेंद्र कुमार मिश्र, अमृत लाल, सिंगारी देवी, हरिशंकर पांडेय, रविंद्र मिश्रा व चंद्रशेखर यादव आदि थे।

214 लोगों को लगी दूसरी डोज
जिन छह बूथों पर 310 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली बार 16 जनवरी को टीका लगाया गया था। उन्हें उसी बूथ पर दूसरी डोज दी गई। इनकी संख्या 310 थी। लेकिन दूसरी डोज लेने के लिए मात्र 214 लोग ही पहुंचे।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के लिए टीका लगवाने का अंतिम अवसर था। जिन्होंने मापअप राउंड में टीका नहीं लगवाया है, उनके लिए दूसरा टीकाकरण दिवस नहीं आयोजित किया जाएगा। उन्हें सामान्य जन के साथ पुन: पंजीकरण कराकर टीका लगवाना होगा।

अब तक के टीकाकरण का प्रतिशत
-15 फरवरी- 38.7
-12 फरवरी- 42.4
-11 फरवरी- 40.3
-05 फरवरी- 70.7
-04 फरवरी- 70
-29 जनवरी- 82.4
-28 जनवरी- 77.3
-22 जनवरी- 70.83
-16 जनवरी - 51

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें