गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के मामले अब बेहद कम हो चुके हैं। बुधवार को केवल दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। दोनों मरीज ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 21491 हो गई है। इसमें 366 की मौत हो चुकी है। जबकि 21099 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस महज 26 रह गए हैं।