फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर कोरोना अपडेट: 24 घंटे में 13 संक्रमितों की मौत, 202 नए मरीज मिले

Thu, 27 May 2021 09:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

24 घंटे में स्वस्थ होने वालों की संख्या 632 है। 2617 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण से थोड़ी राहत जरूर मिली है, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी तीन गुना बढ़ी है। लेकिन मौत में कमी नहीं हो रही है। बुधवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 13 संक्रमितों की मौत हो गई है। इनमें तीन गोरखपुर के मरीज थे। वहीं 202 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 24 घंटे में स्वस्थ होने वालों की संख्या 632 है। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय के मुताबिक जिले में संक्रमितों की संख्या 58489 हो गई है। 55226 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 646 की मौत हो चुकी है। 2617 सक्रिय मरीज हैं। गोरखपुर के गोरखनाथ व बसही निवासी एक-एक महिला मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती थीं। बुधवार को उनकी मौत हो गई।

उनकी उम्र क्रमश: 71 व 76 वर्ष थी। इसी वार्ड में भर्ती खरैया बाजार के 52 वर्षीय व्यक्ति ने भी अंतिम सांस ली। इसके अलावा संतकबीरनगर, बिहार के गोपालगंज, कुशीनगर व देवरिया के दो-दो तथा महराजगंज व महाराष्ट्र के एक मरीज की मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें