फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर कोरोना अपडेट: 24 घंटे में 10 संक्रमितों की मौत, 144 नए मरीज मिले

Mon, 24 May 2021 12:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

जिले में अबतक 57963 लोग हो चुके हैं संक्रमित।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घट रहे हैं। हालांकि मौत के आंकड़े कम नहीं हो रहे हैं। 48 दिन बाद रविवार को 144 कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 24 घंटे में 10 संक्रमितों की मौत भी हुई। इसमें से आठ मरीज गोरखपुर के रहने वाले थे। पोर्टल पर अपलोड न होने से विभाग ने सिर्फ पांच मौतों की सूचना जारी की है। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में 57963 लोग अबतक संक्रमित हो चुके हैं। 624 की मौत हो चुकी है। 53401 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीज घटकर 3938 हो गए हैं। मृतकों में गोरखपुर तारामंडल रोड, गगहा व पिपराइच की एक-एक महिला की मौत हुई है। उरुआ, रामपुर, सिधुआपार, डोमिनगढ़ व कैंपियरगंज के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। 
विज्ञापन


महराजगंज व देवरिया की एक-एक महिला की भी मौत कोविड से हुई है। सीएमओ ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें