फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा: बस्ती में दो सड़क हादसों में बुजुर्ग व्यक्ति और महिला की मौत

Mon, 24 May 2021 11:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

अज्ञात वाहन में फंसकर 75 फीट दूर तक घसीटता गया बुजुर्ग। सिद्धौर चौराहे के निकट ट्रक बाइक की भिड़ंत में हुई महिला की मौत। 
विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती-बांसी मार्ग के पैंड़ा पड़ाव पर रविवार की भोर में करीब पौने चार बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से बुजुर्ग (70) की मौत हो गई। वाल्टरगंज पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, गौर थाना क्षेत्र के सिद्धौर चौराहे के निकट ट्रक बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर जिले के थाना भवानीगंज के गांव भुईगांवा निवासी हुसेने (70) जो विगत कई वर्षों से वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पैंड़ा पड़ाव पर अकेले रहते थे। रविवार की सुबह पौने चार बजे शौच करके वापस लौट रहें थे कि किसी अज्ञात वाहन ने इन्हें रौंद दिया। अज्ञात वाहन में बुजुर्ग का शरीर फंस गया और 75 फीट दूर तक घसीटते हुए चला गया। 

अज्ञात वाहन चालक ने फंसे इनके शरीर को बाहर निकालकर सड़क पर छोड़ कर फरार हो गया। रात्रि होने के कारण घायल को कोई देख न सका। घटना की जानकारी मृतक हुसेने के दामाद चन्द्रशेखर को जब मिली तो पत्नी, बच्चों संग भाग कर आया। तब तक मौके पर वाल्टरगंज पुलिस के एसआई ललितकांत यादव, भूपेन्द्र सिंह व अभिषेक यादव भी पहुंच गए। 
विज्ञापन


मृतक के दामाद चन्द्रशेखर, बेटी, बेटे मिठाईलाल व ग्राम प्रधान सुभाषचन्द निरंकारी के सामने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चार बेटे बागवान, नानमून, मिठाईलाल व रामसुरेश हैं। जिसमें रामसुरेश व मृतक की पत्नी की मौत हो चुकी हैं। सभी बेटे भिक्षाटन कर जीवन यापन करते हैं।

एसआई ने दिखाई दरियादिली किया सभी का भुगतान
वाल्टरगंज थाने के एसआई ललितकांत यादव ने दरियादिली दिखाते हुए मृतक वृद्ध हेतु कफन, ग्लब्स व आटो का भाड़ा आदि रुपये देकर लोगों का मन जीत लिया। मौजूद भीड़ ने एसआई के इस दरियादिली की दिल से प्रशंसा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें