कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब बेहद कम हो गई है। गुरुवार को केवल 19 नए मरीज मिले हैं। हालांकि दो मरीजों की मौत भी हुई है। इनमें एक 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत लखनऊ के एक निजी अस्पताल में हई है। जबकि शहर के रहने वाले एक 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है।
हालांकि विभाग ने तीन पुरानी मौत का आंकड़ा पोर्टल पर अपलोड किया है। इसकी वजह से मृतकों की संख्या 796 हो गई है। सीमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59122 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 57793 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस 533 रह गए हैं। सीएमओ ने अपील की है कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहे।
एम्स में अब होगी आरटीपीसीआर जांच
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कार्यकारी नदिशक डॉ सुरेखा किशोर ने माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के आरटीपीसीआर लैब का उद्घाटन किया। बताया कि इस लैब में आधुनिक मशीनों ऑटोमेटेड न्यूकलेक एसिड एक्ट्रक्चर रियल टाइम पीसीआर की जांच की जाएगी। शुरुआती दौर में अभी कोडि की जांच शुरू की जाएगी। इसके अलावा हेपेटाइटिस-बी, जेई- इंसेफेलाइटिस आदि की जांच भी लैब में होगी। इसकरे बाद से मरीजों को इन जांचों के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। इस दौरान माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के डॉक्टर विवेक हाड़ा, डॉ अरुप मोहती मौजूद रहीं।