फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: आज बदला रहेगा गोरखपुर शहर का यातायात, रूट देखकर निकलें

Sat, 18 Dec 2021 09:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

महाराणा प्रताप शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम को देखते हुए मार्ग परिवर्तन का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
गोरखपुर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज गोरखपुर में शनिवार यानी आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वंदे मातरम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसको देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। कार्यक्रम में आने वाले वाहनों को छोड़कर, अन्य वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं। एसपी ट्रैफिक इंदु प्रभा सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है, जो शाम आठ बजे तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

 

इस रास्तों से होकर जाएंगे वाहन

  • असुरन से काली मंदिर की तरफ आने वाले तीन पहिया, चार पहिया वाहन काली मंदिर से डायवर्ट होकर पुलिस लाइंस तिराहे से होते हुए छात्रसंघ चौराहे की ओर जाएंगे। ये वाहन गणेश चौराहे की तरफ नहीं जा पाएंगे।
  • ट्रांसपोर्ट नगर, बेतियाहाता की ओर से शास्त्री चौक, कचहरी की तरफ आने वाले तीन पहिया, चार पहिया वाहन शास्त्री चौराहे से डायवर्ट होकर, छात्रसंघ भवन होते हुए जाएंगे। शास्त्री चौक से कचहरी चौक और आंबेडकर चौराहा से तमकुही तिराहे की तरफ आने वाले वाहन पर रोक रहेगी। ये वाहन आंबेडकर चौक से होते हुए जाएंगे।
  • जीएम पोस्ट आफिस तिराहे से हरिओम नगर की तरफ आने वाले तीन पहिया, चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन सिटी माल, सीएस चौराहे से जाएंगे।
  • विश्वविद्यालय मुख्य गेट से हरिओम नगर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन सीएस चौराहा व छात्रसंघ भवन होते हुए जाएंगे।
  • ट्रांसफार्मर तिराहे (आरटीओ तिराहा) से हरिओमनगर की तरफ तीन पहिया, चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन सीएस चौराहे, छात्रसंघ भवन ओर की जाएंगे।
  • टाउनहाल की तरफ से कचहरी चौराहे की तरफ आने वाले वाहन तमकुही की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन कचहरी चौराहे से डायवर्ट होकर शास्त्री चौराहा जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें