फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय की बची परीक्षाएं आज से शुरू, तैयारियां पूरी

Thu, 03 Sep 2020 12:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में बृहस्पतिवार से स्नातक एवं परास्नातक की बची हुई हुई वार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। 90 हजार विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए कुल 262 केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


छात्रों को परीक्षा समय से एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। सभी की थर्मल स्कैनिंग होगी फिर केंद्र में दाखिल हो सकेंगे। इस दौरान मास्क पहनना भी अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय और डीवीएन पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों को इंट्री देने से पहले सैनिटाइजर टनल से होकर गुजारा जाएगा।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए छह उड़ाका दलों की टीमें बनाई गई हैं। इसके अलावा सभी केंद्रों की वेबकास्टिंग से निगरानी की जाएगी। गोरखपुर विश्वविद्यालय में दो जगहों पर थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। इसके लिए दो सैनिटाइजर टनल, दो सेंसरयुक्त सैनिटाइजर मशीन व दो थर्मल स्कैनर की व्यवस्था की गई है।  
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

नियंता मंडल को दी गई जिम्मेदारी

विश्वविद्यालय केंद्र पर परीक्षा को लेकर बुधवार को नियंता मंडल ने बैठक की। मुख्य नियंता प्रो. प्रदीप यादव ने कहा कि सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहे होगी। सिर्फ विद्यार्थी ही परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। नियंता टीम को मुख्य द्वार से लेकर दीक्षा भवन तक की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. देवेंद्र पाल, डॉ. दुर्गेश पाल, डॉ. आरती यादव आदि मौजूद रहे।

नौ संकलन केंद्र बने
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कापियां को एकत्र करने के लिए गोरखपुर में चार, कुशीनगर में दो और देवरिया में तीन केंद्र बनाए गए हैं। छात्रों को सिर्फ प्रवेश पत्र व परिचय पत्र लेकर आना है।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें