फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय : क्विज के रजिस्ट्रेशन के लिए आखिरी मौका आज

Wed, 29 Jul 2020 09:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद की ओर से होने वाली ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के लिए बुधवार की शाम पांच बजे तक पंजीकरण करा लें। 400 प्रतिभागियों ने अबतक पंजीकरण कराया है। 30 जुलाई को स्पर्धा होगी। इसका विषय ‘स्पोर्ट्स एंड कोविड-19 : ऑनलाइन क्विज कंपटीशन टू वार्म-अप द ब्रेन’ रखा गया है।

विज्ञापन


क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि स्नातक और परास्नातक के छात्रों के अतिरिक्त 100 से ज्यादा शोध छात्र भी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। अपने वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान जो प्राप्त करेंगे उन्हें विनर ई-सर्टिफिकेट और जो 60% से अधिक अंक प्राप्त करेंगे उन्हें पार्टिसिपेशन का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। क्विज संबंधित लिंक प्रतिभागियों के रजिस्टर्ड मेल पर क्विज शुरू होने के दस मिनट पहले भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें