फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अक्षय नवमी आज, आंवले के वृक्ष की पूजा से मिलेगा अक्षय पुण्य

Wed, 18 Nov 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अक्षय नवमी पर बुधवार को आंवले के पेड़ की पूजा-अर्चना और उसके नीचे भोजन करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन स्नान, दान और पूजन करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस बार नवमी पर शतभिषा नक्षत्र, मानस औदयिक योग और रवि योग का संयोग बन रहा है जिससे पर्व का धार्मिक महत्व और बढ़ गया है।
विज्ञापन

बेतियाहाता हनुमान मंदिर के महंत आचार्य राम नारायण त्रिपाठी ने बताया कि वाराणसी से प्रकाशित हृषीकेश पंचांग के अनुसार नवमी तिथि रात 2:12 बजे तक रहेगी। शतभिषा नक्षत्र भी रात 2:34 बजे तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा। चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे और सूर्योदय सुबह 6:37 बजे होगा। उन्होंने बताया कि मानस योग में दान-पुण्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। यह दिन पूजा-पाठ और आपसी मेल-मिलाप के लिए भी शुभ है।
गोरखनाथ मंदिर संस्कृत विद्यापीठ के सहायक आचार्य डॉ. प्रांगेश कुमार मिश्र ने बताया कि अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। सबसे पहले वृक्ष के आसपास साफ-सफाई कर दीप जलाएं। इसके बाद हल्दी, चावल, कुमकुम या सिंदूर से पूजन कर जड़ में दूध अर्पित करें। घी या कपूर से आरती करने के बाद वृक्ष की परिक्रमा करें। धार्मिक विधान के अनुसार 108 परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा संभव न हो तो 28 परिक्रमा भी की जा सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आंवले के वृक्ष के नीचे खीर, पूरी और मिष्ठान बनाकर भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद ग्रहण करना चाहिए। यदि वृक्ष के नीचे भोजन बनाना संभव न हो तो घर में तैयार भोजन वहां ले जाकर ग्रहण कर सकते हैं। शाम को वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाने का भी विधान है। मान्यता है कि अक्षय नवमी पर सभी राशियों के जातकों के लिए पूजा, दान और अर्चन शुभ फलदायी होते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें