फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आज 33 बूथों पर 4125 कर्मियों को लगेगा कोरोना टीका, वैक्सीनेटर तैनात

Thu, 11 Feb 2021 01:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में दूसरे चरण के दूसरे चक्र का टीकाकरण बृहस्पतिवार को 33 बूथों पर होगा। इस दौरान 4125 कर्मियों को कोरोना टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी बूथों पर वैक्सीन, इमरजेंसी दवाओं की किट भेज दी गई हैं और वैक्सीनेटर भी तैनात कर दिए गए हैं। निगरानी के लिए 10 नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। टीकाकरण सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


टीका लगवाने के लिए जिसे जो बूथ आवंटित किए गए हैं, उन्हें वहीं टीका लगाया जाएगा। कोविन पोर्टल पर डाटा अपलोड करते समय नाम, पद के साथ पिन कोड भी भरा जाता है। पिन कोड भरने के लिए घर के पते व कार्यस्थल दोनों का विकल्प रहता है।

इस बार कार्यस्थल से संबंधित पिन कोड डाला जा रहा है, ताकि वहीं के आसपास का बूथ उन्हें आवंटित हो सके। पिछली बार घर के पते का पिन कोड डालने से बूथ घर के पास आवंटित हो गया और वे ड्यूटी करने अन्यत्र पहुंच गए, वहीं टीका लगवा लिए थे। इससे डेटा अपडेट करने में दिक्कत आई थी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

हर बूथ पर तैनात होंगे दो सुरक्षा कर्मी

सुरक्षाकर्मियों को लगेगी कोविशील्ड, बाकी को को-वैक्सीन पुलिस व सशस्त्र बलों के सुरक्षा कर्मियों को सीरम इंस्टीट्यूट की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड लगाई जाएगी। अन्य सभी विभागों के कर्मचारियों को भारत बायोटेक की को-वैक्सीन लगाई जाएगी। को-वैक्सीन रेलवे व एम्स में भी लग चुकी है। अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को कोविशील्ड लगाई गई है।

हर बूथ पर दो सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा वैक्सीनेटर व उनके तीन सहयोगी हर बूथ पर मौजूद रहेंगे। ग्लब्स, सैनिटाइजर व मास्क की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है। बिना मास्क के वहां पहुंचने वाले लोगों को मास्क देने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। वैक्सीन की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। कोल्ड चेन प्वाइंट पर सीसी कैमरा व 24 घंटे पुलिस का पहरा लगाया गया है।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि टीकाकरण को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। हर बूथ पर नोडल अधिकारियों की नजर रहेगी। हर बूथ पर वैक्सीन व इमरजेंसी दवाओं की किट पहुंचा दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें