गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर तत्काल सुधारात्मक कार्य किए जाएं। इसके अंतर्गत सड़क की मरम्मत, साइनेज, रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर, रोड मार्किंग और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था ठीक किया जाए।
विज्ञापन
कमिश्नर बृहस्पतिवार को मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए और आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं।