फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमबख्त इश्क: प्रेमी से मिलने के लिए किशोरी ने घरवालों के खाने में मिलाया नशीला पदार्थ, एक झटके में खुल गई पोल

Mon, 10 Jul 2023 12:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

सिंदुरिया थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन ने बताया कि मामले में किशोरी के मामा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी के इशारे पर किशोरी ने परिजनों के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। जब सभी सो गए तो वह सिवान में प्रेमी से मिलने चली गई। आधी रात को परिजनों की आंख खुली तो किशोरी को घर में न देख तलाश शुरू की। किशोरी सिवान में प्रेमी संग मिली। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने प्रेमी पर अपहरण और पाॅक्सो सहित अन्य गंभीर धाराओं केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


किशोरी के मामा ने पुलिस को बताया कि उनके मकान का निर्माण चल रहा है, जिसे लेकर व्यस्तता बढ़ गई थी। काम में हाथ बंटाने और खाना बनाने के लिए एक माह पहले कुशीनगर जिले से भांजी को घर लाए थे। इस दौरान भांजी गांव के रहने वाले एक युवक के संपर्क में आ गई। फिर चोरी-छिपे युवक से मोबाइल फोन पर बात करने लगी।

इसे भी पढ़ें: वंदे भारत...अपनों के साथ पहले सेल्फी फिर सफर, तस्वीरों में देखें एक झलक
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि भांजी ने शनिवार की रात युवक के इशारे पर खाने में नशीली दवा मिला दी। खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो गए। इसके बाद भांजी प्रेमी युवक से मिलने गांव के पश्चिम सिवान में चली गई। आधाी रात में मां की आंख खुली तो उसने भांजी को बिस्तर पर नहीं देखा। इसके बाद उसकी खोज शुरू की गई। तलाशते हुए सिवान में पहुंचे तो वह एक युवक के साथ मिली। इसके बाद दोनों को पुलिस को सौंप दिया गया।

सिंदुरिया थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन ने बताया कि मामले में किशोरी के मामा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: देवरिया का 'अजय देवगन': पति ने प्रेमी के साथ करा दी पत्नी की शादी, पर लड़की नहीं निभा पाई एश्वर्या का किरदार
 

विज्ञापन

स्वाद कड़वा होने पर हुआ था अनहोनी का शक

किशोरी के मामा ने बताया कि खाना खाने के दौरान स्वाद कड़वा लगने पर अनहोनी का शक हुआ था, लेकिन थके होने के चलते परिवार के सभी सदस्य भोजन कर लिए। तबीयत थोड़ी खराब होने के चलते मां केवल एक रोटी ही खाई थी। इसी वजह से वह आधी रात को जग गईं। नींद खुली तो भांजी को बिस्तर पर न देख सबको जगाई।

इसे भी पढ़ें: सड़क हादसे में गंवाई जान: पत्नी की बाहों में पति ने तोड़ा दम, मायके जाने की जिद पड़ी भारी

किशोरी की हरकत से परिजन हैरान
किशोरी के नाना ने बताया कि बेटी की शादी कुशीनगर जिले के एक गांव में की है। बेटी की लड़की का स्वभाव पहले ठीक था। उसे घर के काम काज के लिए घर लाए थे। एक दो सप्ताह से उसके आचरण में बदलाव देखने को मिल रहा था। यह नहीं पता था कि वह इस तरह की हरकत करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें